विजयपुर। जोनल शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) सुरेंद्र बलगोत्रा की नियुक्ति का युवाओं ने स्वागत किया है। जिले के ब्रांड एंबेसेडर कमल आसला, धीरज शर्मा, दीपक, सुरजीत मंगोत्रा, कमल व अन्य नागरिकों ने उनसे विजयपुर जोन के विकास पर विचार विमर्श भी किया।