फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुचानी गांव में तीन दिन से पानी की नहीं हुई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र के अंतर्गत आते कंडी गांव सुचानी में पिछले तीन दिनों से पानी नहीं आया है। इससे लोग काफी परेशान हैं। गांव के पूर्व पंच परमजीत सिंह, रमेश, गीता देवी आदि ने बताया कि इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है। लोग पैसे देकर पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डीसी सांबा राजेश शर्मा से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। जलशक्ति विभाग के अधिकारी सजाद गुप्ता ने बताया कि पानी की मोटर जल जाने के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जल्द फाल्ट ठीककर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें