विजयपुर। गांव रंडमा में पंडित अश्वनी शर्मा की देख रेख में सोमवार को लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। रात को अग्निदेव को अर्घ्य देकर मूंगफली, गजक रेवड़ी का आनंद उठाया।
लोग अग्नि के इर्द गिर्द ढोल-नंगाड़ों की थाप पर खूब झूमे। गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। पंडित अश्वनी शर्मा ने कहा कि जिस तरह से हम अपने त्योहारों को भूलते जा रहे हैं, संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमें हर त्यौहार को मिलजुल कर मनाना चाहिए ताकि हमारी संस्कृति जिंदा रहे।