फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेल टैंकर की चपेट में आकर महिला घायल, जीएमसी जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे के सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल के पास 40 वर्षीय महिला को तेल टैंकर (जेके 02डी-7205 ने जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में महिला जख्मी हो गई।
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जरूरी उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल की पहचान सीता देवी पत्नी बाबू राम निवासी उतरवहनी के रूप में हुई है। इस संबंध में विजयपुर थाना प्रभारी जाहिर मुश्ताक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तेल टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें