विजयपुर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रख बरोटियां में दबिश देकर तीन लोगों को 16 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रोशन बीबी पत्नी लाल हुसैन निवासी रख बरोटियां, मीना पुत्री गहुआ, भागू पुत्र गहुआ निवासी रख बरोटियां विजयपुर जिला सांबा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ है। थाना प्रभारी जाहिर मुश्ताक ने बताया कि विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।