फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रा के चलते रिंग रोड पर ट्रकों का ठहराव, सैकड़ों चालक 2-3 दिन से फंसे

विज्ञापन
रिंग रोड पर ट्रकों का ठहराव - फोटो : bari brahmana news
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। अमरनाथ यात्रा के चलते रिंग रोड पर ट्रकों को रोक दिए जाने से सैकड़ो ट्रक चालक 2-3 दिन से फंसे हुए हैं। चालकों का कहना है कि प्रशासन के अचानक निर्णय ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है और अभी तक किसी तरह की सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई गई हैं।
विज्ञापन

ट्रक चालकों ने बताया कि उन्हें सुरक्षा कारणों से अपने वाहन वहीं छोड़कर आगे-पीछे जाना भी मुमकिन नहीं है। इससे खाने-पीने और रहने की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई चालक निजी ढाबों पर खर्च करके भोजन कर रहे हैं और पीने का पानी भी खरीदना पड़ रहा है। नहाने-धोने जैसी मूलभूत व्यवस्था कहीं उपलब्ध नहीं है।

आइसक्रीम लोडकर श्रीनगर जा रहे शिवकुमार ने बताया कि ट्रक में लगातार एसी चलने के कारण ईंधन व बिजली खर्च भी बढ़ रहा है और यदि ट्रक तुरंत नहीं छोड़ा गया तो माल खराब होने का खतरा है। उन्होंने अपील की कि इमरजेंसी वाहनों को तत्काल रवाना करने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


जसविंदर सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में इंतजार करना मुश्किल हो गया है और प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही। पता नहीं और कितने दिन तक यहीं रुकना पड़ेगा। प्रशासन को ट्रक चालकों की सुध लेनी चाहिए।

लक्की ने बताया कि चालक आर्थिक बोझ में हैं और नहाने-धोने की भी कोई सुविधा नहीं दी जा रही। भीषण गर्मी में ट्रक के साथ रहना दुश्वार हो गया है।

एक अन्य चालक सौरव ने कहा कि 2 जून को रवाना हुए थे और तब से वहीं फंसे हैं, चोरी के डर से वाहन छोड़कर कहीं भी नहीं जा सकते। चालक मांग कर रहे हैं कि प्रशासन और पुलिस उनकी सुरक्षा, पानी, भोजन और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करें और जरूरी माल ले जा रहे ट्रकों को प्राथमिकता देकर आगे जाने दें।

कोट
अमरनाथ यात्रा का काफिला निकलने के दौरान ट्रकों को रोक दिया जाता है। यात्रा उधमपुर पार करते ही ट्रकों को छोड़ दिया जाता है। ट्रकों का काफिला एक दिन श्रीनगर से जम्मू की ओर और दूसरे दिन जम्मू से श्रीनगर की ओर छोड़ा जाता है। इसके चलते ट्रक चालकों को 36 से 40 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस श्रद्धालुओं और ट्रक चालकों के हितों को ध्यान में रखकर ड्यूटी कर रही है।
विज्ञापन

-फारूख केसर, एसएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें