बाड़ी ब्राह्मणा। गांव बस्सी खुर्द के श्मशान घाट के नजदीक शुक्रवार को 19 वर्षीय युवक का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा कि युवक को बेहोशी की हालत पड़ा है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचित किया। फॉरेंसिक टीम ने शव व आसपास की संदिग्ध जगहों की जांच की। युवक की जेब से 16600 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जीएमसी जम्मू पहुंचाया। देर शाम शव की पहचान रोहित सैनी पुत्र रामपाल निवासी शिबू चक के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।