संवाद न्यूज़ एजेंसी बाड़ी ब्राह्मणा। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (वीवीआईए) के अध्यक्ष तरुण सिंगला ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर के उद्योगों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर सकरात्मक चर्चा की।
सिंगला ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की टिकाऊ वृद्धि और प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए एक समग्र औद्योगिक नीति की तत्काल आवश्यकता है, जिसे सभी हितधारकों से परामर्श के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में जीएसटी रिफंड और वेल्यू ऐडिशन प्रोत्साहन की निरंतरता, टर्नओवर प्रोत्साहन पर किसी कृत्रिम सीमा न होना, वास्तविक ब्याज लागत के अनुरूप बिना कैप के ब्याज उपवेशन, शीघ्र प्रभावी वेयरहाउसिंग नीति लागू करना और किराया सब्सिडी तंत्र की बहाली व मजबूती जैसे मुद्दे उठाए गए। अन्य स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी चर्चा हुई।
उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं और कहा कि औद्योगिक नीति पर अंतिम निर्णय से पहले सभी हितधारकों की भागीदारी वाली बैठक बुलाई जाएगी। सिंगला ने कहा कि वीवीआईए उद्योग-अनुकूल नीतियां बनाने में काम करने के लिए तैयार है। संवाद