फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रामीणों ने जेसीबी को निर्माण स्थल से बाहर निकाला

Tue, 16 Jun 2026 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
एमआरएफ का निर्माण कार्य रोकने को लेकर जेई पुरुषोत्तम कुमार और भाजपा नेता सुनील दत्त शास्त्री के
विज्ञापन
एमआरएफ निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दूसरी बार निर्माण कार्य बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
अरनिया। एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फेसीलिटी सेंटर) के निर्माण को लेकर जेई और ठेकेदार के साथ स्थानीय ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद निर्माण कार्य दूसरी बार रोक दिया गया। सोमवार को जेसीबी मशीन से चल रहे काम को ग्रामीणों ने घेरकर बंद करवाया। विरोध के दौरान पूर्व भाजपा जिला बॉर्डर अध्यक्ष सुनील दत्त शास्त्री और पीडब्ल्यूडी के जेई पुरुषोत्तम कुमार के बीच तीखी नोक झोंक हुई। इसी बीच ठेकेदार के साथ भी ग्रामीणों की जमकर बहस बाजी हुई। ग्रामीणों ने अरनिया नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित स्थान सटे हुए खेल मैदान और कस्बे के श्मशानघाट के पास है। इससे हवा दूषित होगी और श्मशान की आस्था एवं युवा खिलाड़ियों की गतिविधियां प्रभावित होंगी। ग्रामीण अजय भारती व चतुर सिंह सैनी ने कहा कि सुबह व शाम सैकड़ों युवा प्रस्तावित जगह के नजदीक खेल गतिविधियां करते हैं। एमआरएफ बनने से बदबू और प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होगी। युवाओं का खेलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह पर एमआरएफ निर्माण नहीं होने देंगे। नगर पालिका को कोई अन्य वैकल्पिक स्थान चिह्नित करना होगा।
- बसंत सिंह सैनी, सदस्य, किसान एडवाइजरी बोर्ड

नगर पालिका को पहले भी अन्य स्थान सुझाए जा चुके हैं। ईओ विप्लव सूदन उसी स्थान पर जोर दे रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और बड़ा आंदोलन छिड़ सकता है।
- सुनील दत्त शास्त्री, भाजपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें