ज्यौडियां। खौड़ उपजिले की पंचायत सैंथ में स्थित दाती सियावती स्थान पर खजूरिया बिरादरी ने 17 जून को मेल का आयोजन किया जाएगा। बिरादरी के सदस्य व पूर्व पंच रामेश कुमार खजूरिया, महेंद्र पाल, तारा चंद ने बताया कि बिरादरी की तरफ से मेल की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बिरादरी के सभी लोगों से अपील है कि मेल में बिरादरी के सभी लोग उपस्थित रह कर दाती सियावती स्थान पर नमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त करे। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद