फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तार मरम्मत के लिए आठ घंटे बिजली गुल रही

Thu, 28 May 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आदर्श पंचायत आल्हा के गांव मलें दे कोठे में टूटी तार की मरम्मत करता बिजली कर्मचारी सरोज जागरूक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आदर्श पंचायत आल्हा का मामला, लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। आदर्श पंचायत आल्हा के गांव मलें दे कोठे में 11 हजार केवी के तार टूटने से पंचायत वासियों को आठ घंटे तक बिजली की बहाली के लिए इंतजार करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पंचायत के पूर्व उप सरपंच लवली सिंह ने कहा कि मामूली तार टूटने पर 8 घंटे तक लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर 12:00 शॉर्ट-सर्किट होने से 11 हजार केवी के तार टूट गए। तार टूटने के बाद सड़क के बीचोबीच आग की लपटों से गिर गई। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हो पाया। तार टूटने के तुरंत बाद बिजली विभाग को सूचित किया गया। बिजली विभाग ने ग्रामीणों की बात को अनसुना कर दिया। भीषण गर्मी में लोग दिन भर गर्मी से झुलसते रहे हैं। बिजली विभाग का लापरवाह रवैया लोगों को धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर करता है।
विज्ञापन

कोट
11 हजार के तार के ऊपर 33 हजार केवी के तार गुजर रहे हैं। 33 केवी का शटडाउन समय पर न मिलने के कारण बिजली बहाली में देरी हुई है।
- संजय दत्ता, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें