फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे, तत्काल पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में एसीडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह और थाना प्रभारी कैसर मीर विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में एसडीपीओ गुरमीत सिंह ने आपातकालीन सेवा 112 का महत्व रेखांकित करते हुए लोगों से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना देने पर तुरंत 112 नंबर डायल करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि रिचार्ज खत्म होने पर भी यह नंबर काम करेगा और सबसे नजदीकी 112 गाड़ी को मौके पर शीघ्र भेजा जाएगा। बताया गया कि क्षेत्र में कुल सात 112 वाहन उपलब्ध हैं और तीन गाड़ियां अगले कुछ दिनों में सेवा में जुड़ जाएंगी, जिससे पुलिस और जनता के बीच दूरी कम होगी।

सुरक्षा के अन्य पहलुओं पर भी जोर दिया गया। गुरमीत सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन ड्रॉपिंग से सतर्क रहने की अपील की और अंधेरे में किसी भी अनियमित जगमगाहट पर पुलिस को सूचित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हथियारों एवं मादक पदार्थों की सूचना देने वालों को पुरस्कार के साथ पुलिस सेवा में शामिल करने का प्रावधान लागू किया जा रहा है। बहादुरपुर में हेरोइन तस्करी की सूचना देने वाले दोनों नागरिकों को पुलिस सेवा में शामिल करने का उदाहरण भी बैठक में साझा किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कैसर मीर ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए स्थानीय मुद्दों को त्वरित रूप से हल करने का भरोसा दिलाया और कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। बैठक के अंत में लोगों ने पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के प्रयासों का स्वागत किया और सामुदायिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें