ज्यौड़ियां। सोहल रोड पर अखनूर से कलीठ की तरफ आ रही मिनी बस (जेके 02 एएन- 9478) में गांव रजवाल के पास अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे मिनी बस से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे आ गई और पेड़ से टकराने के बाद रुक गई। बताया जा रहा है कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित हैं। ज्यौड़ियां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सवारियों का हालचाल जाना।