फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आदर्श गांव में डेढ़ साल से 'खिदमत' बंद

Sun, 17 May 2026 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श गांव पल्ली का किसान खिदमत सेंटर डेढ़ साल से बंद
विज्ञापन

किसान आवेदन के लिए दूसरी जगह जा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक के आदर्श गावं पल्ली का किसान खिदमत सेंटर पिछले डेढ़ साल से बंद है। गांव के किसान कृषि योजनाओं से संबंधित सेवाओं के लिए दूसरी जगह जा रहे हैं। सेंटर बंद होने के कारण किसान आधुनिक कृषि योजनाओं को लेकर अपडेट नहीं हैं। मुख्य कृषि अधिकारी सांबा से शिकायत के बावजूद सेंटर नहीं खुल रहा है।

खिदमत सेंटर तीन पंचायतों पर एक स्थापित किया गया है। इसको खोलने का उदेश्य देहात में युवाओं को रोजगार देना और किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी मुहैया कराना है। सेंटर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पल्ली गांव को गोद लिया था। इसके साथ ही पल्ली को देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत घोषित किया था। प्रधानमंत्री ने यहां प्राकृतिक और रासायनिक मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने और किसानों को हर सुविधा मुहैया करने का वादा किया है।

सेंटर बंद रहने से किसानों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। छोटे से कार्य के लिए शहर का रुख करना पड़ रहा है। इससे समय की बर्बादी और खर्च बढ़ गया है।
- किसान मदन लाल

डेढ़ साल से बंद सेंटर कृषि विभाग की सरासर लापरवाही है। कृषि विभाग किसानों को लेकर गंभीर नहीं है। विभाग के उच्च अधिकारियों को जल्द सेंटर को बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन

- किसान राकेश कुमार
कोट

किसान खिदमत केंद्रों के रिव्यू के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जिला कृषि अधिकारी और नोडल ऑफिसर को शामिल किया गया है। जल्द ही बिना किसी कारण बंद पड़े कृषि खिदमत सेंटरों को दोबारा शुरू किया जाएगा।
- रोहित गंडोत्रा, उपमंडल कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें