बिशनाह में अज्ञात चोरों द्वारा दुकानों के तोड़े गए ताले (फोटो संवाद)
सीसीटीवी फुटेज से बचने के लिए डीवीआर साथ ले गए चोर
बिश्नाह। बिश्नाह के केसी मोड़ में चोरों ने शुक्रवार रात को चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोरों द्वारा एक वाइन शॉप, एक साइबर कैफे और दो किरयाना की दुकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद चोर डीवीआर को भी साथ ले गए दुकानों के मालिकों से मिली जानकारी के अनुसार उनको सुबह चोरी की वारदात की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बिश्नाह पुलिस को वारदात की जानकारी दी। चोर दुकान के मुख्य शटर को खोलने में असफल रहे। इस कारण साइबर कैफे की दुकान चोरी की वारदात से बच गई। बिश्नाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात का जायजा लिया गया। प्रोविजनल स्टोर के मालिक राहुल ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से एक मोबाइल फोन के साथ कुछ कीमती समान चोरी किया गया है। पुलिस ने अपने स्तर पर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।