फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांव बहादुरपुर के लोगों ने कीचड़ से पटी गली में बोए बीज

विज्ञापन
बिश्राह। पुलिस अधिकारी को सम्मानित करते विधायक राजीव भगत
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में स्थानीय लोगों ने कीचड़ से भरी गली को लेकर विधायक और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने खेत की तर्ज पर गली की जुताई कर बीज बोया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पिछले 4 साल से गली की हालत खस्ता है। घरों से निकलना मुहाल हो रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गांव में रिश्तेदार भी आने से परहेज कर रहे हैं। वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं, परंतु 10 बार प्रशासन और विधायक को अवगत करवाने के बावजूद भी गली का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आम जनता की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोग आज भी 50 साल पुरानी जिंदगी गुजर बसर करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और विधायक को अर्जियां देकर लोग थक चुके हैं। लिहाजा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लोगों की समस्या का निवारण करना चाहिए। इस मौके पर पंच गारा लाल, तरसेम कुमार, अजय सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें