पुंछ। डीसी विकास कुंडल ने बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर वीरवार को जिले में सड़कों की स्थिति का आकलन किया। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ताहिर मुस्तफा मलिक, सभी उपखंडों के कार्यकारी अभियंता, सहायक कार्यकारी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता मौजूद थे।
संबंधित अधिकारियों ने डीसी को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सड़कों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। विशेष रूप से भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों पर प्रकाश डाला। डीसी ने बीआरओ, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई के इंजीनियरों को अपने-अपने क्षेत्रों की बारीकी से निगरानी करने और सुरक्षित जन आवाजाही के लिए सड़क संपर्क की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने और किसी भी असुविधा को रोकने का निर्देश दिया। संवाद