फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह अस्पताल में बेतरतीब खड़े वाहनों में फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह अस्पताल में मंगलवार को एंबुलेंस के रास्ते की बहाली के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बिश्नाह अस्पताल से मरीज को जीएमसी रेफर किया गया, परंतु अस्पताल परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते आधा घंटे तक एंबुलेंस का रास्ता बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद एंबुलेंस के रास्ते की बहाली की। इसके बाद एंबुलेंस मरीज को लेकर जीएमसी जम्मू रवाना हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिश्नाह अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल का स्टाफ और लोग अस्पताल परिसर में बेतरतीब वाहन खड़े कर देते हैं। अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। अपनी मर्जी के अनुसार लोग वाहन को खड़ा कर स्वास्थ्य चेकअप के लिए चले जाते हैं।इसके उपरांत अस्पताल परिसर में जाम की स्थिति बन जाती है। मंगलवार को बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते एंबुलेंस बाहर नहीं जा पा रही थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की तरफ से पुलिस को बुलाना पड़ा है।
थाना प्रभारी सुशील चौधरी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। इसके बाद एंबुलेंस के रास्ते की बहाली की गई। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन को पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा। इस मौके पर बीएमओ बिश्नाह डॉ. घनश्याम सिंह ने एक निर्देश जारी कर अस्पताल के स्टाफ, डॉक्टर और स्थानीय लोगों को अस्पताल का मुख्य रास्ता बिल्कुल साफ रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें