फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में राशन मिलने में देरी पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे के वार्ड नंबर 2 में स्थानीय लोगों ने सरकारी राशन मिलने में देरी पर टीएसओ बिश्नाह के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी राशन डिपो होने के चलते राशन की आपूर्ति महीने के अंतिम दिनों तक नहीं हो पा रही है। इसके चलते लोगों को राशन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार राशन डिपो के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, परंतु टीएसओ की तरफ से राशन वितरित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीएसओ को फोन के माध्यम से राशन वितरित करने के लिए कहा गया है, परंतु उन्होंने कहा कि उनके पास स्टाफ की कमी है। लोगों ने कहा कि टीएसओ लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अगर मंगलवार को राशन वितरित नहीं किया तो लोग सड़क जाम करने पर मजबूर हो जाएंगे।

इस मुद्दे पर टीएसओ बिश्नाह रमेश शर्मा ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते राशन वितरित करने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को राशन वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें