फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में सफाई कर्मियों ने चलो कश्मीर रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह बिश्नाह में सफाई कर्मचारियों ने चलो कश्मीर के तहत रैली का आयोजन किया। इस मौके पर नपा कार्यालय से लेकर बस अड्डे तक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि 28 जून से निरंतर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इसके चलते शहर गंदगी से पटे हुए हैं। बाजारों में लोगों का निकलना मुहाल हो रहा है। व्यापारी वर्ग गंदगी से परेशान हो गया है, लेकिन उसके बावजूद भी सरकार सफाई कर्मचारियों की सुध लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन विकराल रूप धारण कर चुका है। इसके तहत चलो कश्मीर के तहत बिश्नाह के सफाई कर्मचारी भी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाती, तब तक हड़ताल निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें