बिश्नाह। कस्बे के वार्ड नंबर 4 में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 120 मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई है। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ बीपी, शुगर, ईसीजी की सुविधा दी गई है।
इस मौके पर मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने बीमारी रहित रहने के लिए नियमित खानपान की काउंसलिंग भी कराई। इस मौके पर विधायक राजीव भगत, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जय भारत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अश्विनी कुमार, भाजपा बिश्नाह के मंडल प्रधान सुमित सडोत्रा आदि मौजूद रहे हैं।