अरनिया। पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बिट्टू राम निवासी कोठे सलैहड़ क्षेत्र में देसी शराब निकलने का कार्य करता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार मौके से 20 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस मौके पर कच्ची शराब भी पुलिस द्वारा नष्ट की गई है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।