फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में दो दुकानदारों से गट्टू डोर के 30 रोल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर दो दुकानदारों से प्रतिबंधित गट्टू डोर के 30 रोल बरामद किए। गट्टू डोर विक्रेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिश्नाह पुलिस को सूचना मिली थी कि सरोर इलाके में प्रतिबंधित गट्टू डोर बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने गट्टू डोर विक्रेता अनिल गुप्ता और राकेश गुप्ता निवासी तरोर बाड़ी ब्राह्मणा को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दोनों विक्रेताओं से गट्टू के 30 रोल बरामद किए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें, पिछले दिनों बिश्नाह क्षेत्र के रिंग रोड पर गट्टू डोर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति बुरी तरह से घायल हो गया था। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। मोटरसाइकिल चालक लखन सिंह के गले पर 8 टांके लगाए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें