पुलिस ने वीरवार को फ्रिसल यारिपोरा के पीरबल मोहल्ला निवासी वकील अहमद डार के घर पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां से 5.145 किलो पिसी हुई भांग और 1.735 किलो पोस्ता भूसी जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए। आरोपी तस्कर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के संबंध में पुलिस स्टेशन यारीपोरा में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। संवाद