बिश्नाह। बिश्नाह और अरनिया के बाजार तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। दोनों कस्बे के व्यापार मंडल के सदस्यों ने बैठक कर बाजार बंद करने का फैसला सुनिश्चित किया है। 27, 28 और 29 जून को बाजार बंद करने का फैसला किया है।
बिश्नाह व्यापार मंडल के प्रधान नारायण दत्त शर्मा ने बताया कि व्यापारियों के साथ बैठक कर फैसले को सुनिश्चित किया गया है। अरनिया व्यापार मंडल के प्रधान कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीन दिन की छुट्टियां बाजार में रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि 30 तारीख को बाजार सुचारू होंगे।