फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोगों ने रुकवाया कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण, नपा कर्मचारी और मजदूर भाग निकले

विज्ञापन
 कचरा निस्तारण प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव सोंगली में बिश्नाह नपा की तरफ से कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण कार्य लोगों ने रुकवा दिया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने वीरवार को इसके विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की भीड़ को उग्र होते देख नपा कर्मचारी, जेसीबी चालक और मजदूर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

बिश्नाह नपा की तरफ से गांव सोंगली में सरकारी जमीन पर कचरा निस्तारण के लिए प्लांट की निशानदेही 2 महीने पहले की गई है। इसके चलते वीरवार को नपा कर्मचारियों की मौजूदगी में जेसीबी द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन क्षेत्र के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करने के बाद निर्माण कार्य बंद करवा दिया।
इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि शहर का कचरा गांव में इकट्ठा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण का प्लांट लगने से गांव का वातावरण दूषित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट के साथ ही श्मशान घाट और एक नाला बहता है। उन्होंने बताया कि कचरा एकत्रित होने से श्मशान घाट और नाला दूषित हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते क्षेत्र के ग्रामीण किसी भी कीमत पर गांव में कचरा निस्तारण प्लांट नहीं बनने देंगे। इस मौके पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बिश्नाह नपा, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों डीडीसी, बीडीसी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कचरा निस्तारण प्लांट की बजाय खेल का मैदान बनाना चाहिए। लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा देनी चाहिए। परंतु विपरीत इसके ग्रामीणों को गंदगी के मुहाने पर खड़ा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट किसी और जगह पर शिफ्ट कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नपा द्वारा पहले भी चार गांव में कचरा निस्तारण प्लांट बनाने का प्रयास किया जा चुका है। लोगों के विरोध के बाद प्लांट नहीं बन पाया है। उन्होंने बताया कि कचरा निस्तारण प्लांट के निर्माण कार्य के लिए अगर जबरदस्ती की गई तो लोग उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच अनिल कुमार और क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें