फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लिलयाना ग्रिड स्टेशन में नया ट्रांसफॉर्म लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। लिलयाना ग्रिड स्टेशन में बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर चालू कर दिया है। इसके चलते क्षेत्र वासियों को बिजली की कटौती से राहत मिलेगी। 30 दिसंबर को सुहागपुर में 33 केवी की लाइनें गिरने से ग्रिड स्टेशन में 50 एमबीए के ट्रांसफार्मर को आग लग गई थी। इसके बाद लिलयाना ग्रिड स्टेशन के अंतर्गत आते रिसीविंग स्टेशनों की बिजली कटौती को बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने आगजनी के 16 दिन बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया है। मौजूदा समय में 50 एमबीए के दूसरे ट्रांसफार्मर पर लोड के चलते सुबह और शाम को मिलकर चार घंटे की कटौती हो रही थी। नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रिड में दोनों ट्रांसफार्मर की क्षमता 70 एमबीए से ज्यादा हो गई है। लिलयाना ग्रिड स्टेशन में मार्च के पहले सप्ताह में 50 एमबीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है।
...............
नया ट्रांसफार्मर चालू कर दिया है। ग्रिड की तरफ से बिजली की कटौती नहीं होगी। मार्च के पहले सप्ताह में ग्रिड को 50 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर मिल रहा है। रमणीक सिंह, एईई, लिलयान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें