-लोहा चुराने से रोकने पर लाठी, डंडों और पत्थरों से किया हमला, कुछ सुरक्षाकर्मी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा के चिट्टा हॉटस्पॉट क्षेत्र सरोर अड्डा में शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुरक्षाकर्मियों और एक समुदाय के लोगों के बीच टकराव हो गया। टकराव लोहा चुराने से रोकने पर हुआ। इसमें सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोटें पहुंची हैं। लाठी डंडों से हमला करने के बाद पथराव किया गया है।
जानकारी के अनुसार मुदस्सर अहमद निवासी रियासी शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुरक्षाकर्मी तैनात है।उसने पुलिस को बताया कि सोमवार को सरोर अड्डा पुल के नीचे ड्यूटी पर तैनात था। कुल पांच सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने देखा कि पुल के नीचे कुछ लोग लोहा चुराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने रोकना चाहा तो उन्होंने लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें सुरक्षा कर्मियों को चोटें पहुंची हैं।उन्होंने बताया कि उन्होंने वारदात के बारे में कंपनी के मैनेजर को सूचित किया। इसके बाद मैनेजर अपने साथ सुरक्षाकर्मी और बाउंसर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि समुदाय के आठ लोग थे। जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थीं। उन्होंने बताया कि बाड़ी ब्राह्मणा थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इस मुद्दे पर थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शिवालय कंस्ट्रक्शन के सुरक्षाकर्मी मुदस्सर अहमद की तरफ से लिखित में शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान की जा रही है।