बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की पंचायत छन्नी कारथोली में घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गणेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर 2 पंचायत छन्नी कारथोली ने बताया कि रोजाना की तरह मोटरसाइकिल घर के बाहर गली में पार्क किया था। जैसे ही वह सुबह बाहर निकले तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।