फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने वाइब्रेंट गांवों कलाल और चौकी हंडन का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट कार्यक्रम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश कुमार ने उपजिला नौशेरा के वाइब्रेंट गांवों कलाल और चौकी हंडन का दौरा किया। उन्होंने डॉ. प्रीतम लाल थापा अतिरिक्त जिला आयुक्त नौशेरा के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरे के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और पूर्व पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर विकास संबंधी जरूरतों का आकलन किया। विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत विलेज एक्शन प्लान में शामिल किए जाने वाले प्रस्तावों पर बातचीत की।
बैठक में ग्रामीणों ने कई मांगें रखीं। सड़क संपर्क, पानी की सप्लाई, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, रोजगार सृजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने शिकायतों को ध्यान से सुना और लोगों को भरोसा दिलाया कि सभी सही मांगों को समय पर हल करने के लिए संबंधित विभागों के सामने उठाया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर बोलते हुए मुख्य कार्यकारिणी अधिकार ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत बॉर्डर और दूर-दराज के गांवों के पूरे विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने विकास की गतिविधियों में समुदाय की भागीदारी के महत्व पर ज़ोर दिया और लोगों से अलग-अलग वेलफेयर योजनाओं का फायदा उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें