राजोेरी। मोटर वाहन विभाग राजोेरी की ओर से जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के उद्देश्य से प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग राजोेरी–पुंछ पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन को जब्त किया गया। एक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की सिफारिश की गई। इसके अलावा, 14 वाहनों के चालान काटे गए और कुल 24,900 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ राजोेरी आशिक रफीक मलिक की टीम ने वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज तथा यातायात नियमों के पालन की जांच की। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चालू माह के दौरान पुलिस विभाग की सिफारिशों पर एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि एक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है। मोटर वाहन विभाग राजोेरी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने वाहन चालकों और वाहन मालिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।