फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बुद्धल के समोट गांव में किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला राजोरी के बुद्धल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समोट गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अवैज़ निवासी समोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम करीब 8 बजे किशोर अपने घर के कमरे में गया था। ज़ब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे में भीतर जा कर देखा तो उसे बेहोश पाया। तत्काल डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें