फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में हाउस कमेटी का दौरा महज औपचारिकता : इंकलाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पीडीपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सरपंच मोहम्मद फारूक इंकलाबी ने जल जीवन मिशन योजनाओं के निरीक्षण के सिलसिले में हाल ही में राजोेरी जिले के दौरे पर आई हाउस कमेटी की कड़ी आलोचना की। इसे सतही और निरर्थक करार दिया है।
विज्ञापन

इंकलाबी ने कहा कि कमेटी वास्तविक जमीनी हालात का आकलन करने में विफल रही और उसने अपना दौरा केवल आसानी से पहुंच वाले क्षेत्रों तक ही सीमित रखा। उन्होंने कहा कि ऐसे दौरों का उद्देश्य तब खत्म हो जाता है जब कमेटी नजदीकी स्थानों तक सीमित रहकर औपचारिकताएं पूरी करती है और बिना गहन व निष्पक्ष निरीक्षण के लौट जाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कमेटी के सदस्यों ने चुनिंदा इलाकों में समय बिताया और स्थानीय होटल में लंच ब्रेक सहित सामान्य गतिविधियों के बाद जम्मू लौट गए, जबकि दूरदराज़ क्षेत्रों के लोगों की गंभीर समस्याओं को नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन

इंकलाबी ने कहा कि जल जीवन मिशन की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए तहसील खवास, कोटरंका और बुद्धल जैसे दूरस्थ व उपेक्षित क्षेत्रों का दौरा करना जरूरी है। इन इलाकों में योजना पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि भारी धनराशि खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई खास सुधार नजर नहीं आता, जिससे संसाधनों के उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कमेटी पर केवल आधिकारिक ब्रीफिंग पर निर्भर रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि सदस्यों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया। जब योजना को लागू करने वाले वही अधिकारी भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के आरोपों में घिरे हों तो उनकी प्रतिक्रिया को विश्वसनीय कैसे माना जा सकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से इस मामले का संज्ञान लेने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने उपेक्षित क्षेत्रों का दोबारा और व्यापक दौरा कराने की अपील की, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें