राजोरी। पुलिस ने कंडी और थन्नामंडी में गोवंश तस्करी के दो अलग-अलग प्रयासों को विफल कर कुल 19 गोवंश मुक्त कराए। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने पहली घटना में कंडी के मोहरा में ड्यूटी के दौरान बिना किसी वैध अनुमति के कश्मीर की ओर पैदल तस्करी कर ले जाए जा रहे 13 गोवंशों के एक समूह को रोका। पुलिस दल को देखते ही आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान ज़हीर खान निवासी कंडी राजोेरी के रूप में हुई है। एक अन्य घटना में थन्नामंडी की पुलिस ने बिना किसी परमिट या दस्तावेज़ के अवैध रूप से पैदल कश्मीर की ओर ले जाए जा रहे 6 गोवंश को बचाया। पकड़े गए आरोपी तस्कर की पहचान मोहम्मद सादिक निवासी चुरुंग राजोेरी के रूप में हुई है।