फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गोवंश तस्करी के 5 प्रयास विफल, दो गिरफ्तार, 21 गोवंश मुक्त करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने गोवंश तस्करी के 5 अलग-अलग प्रयासों को विफल किया। 21 गोवंश को मुक्त करवाकर 4 वाहन जब्त किए गए। एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पोठा कालाकोट में नाके के दौरान राजोेरी की ओर आ रहे दो टाटा मोबाइल वाहनों को रोका। चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। तलाशी में 7 गोवंश लदे पाए गए।
विज्ञापन

वहीं, वर्कशॉप ब्रिज पर पुलिस ने एक वाहन को रोका तो चालक मौके से भाग निकला। इसमें 5 गोवंश लदे पाए गए। चिंगस पुलिस चौकी ने दो अलग-अलग स्थानों पर नौशेरा से कश्मीर की ओर जाने वाले वैकल्पिक संपर्क मार्गों के जरिये गोवंश ले जा रहे वाहनों को रोका। इनमें तीन गोवंश पाए गए। चालक मौके से भाग गया। इस दौरान तीन अन्य पशुओं को ले जा रहे आरोपी मोहम्मद इरफान निवासी निंगनाड़ राजोरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें