फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक किसान शामिल हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कृषि विज्ञान केंद्र राजोेरी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण आयोजित किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार ईशर ने किसानों और कृषि महिलाओं का स्वागत किया। चयनित गांवों की कृषि सखियों, पशु सखियों और कृषि उधमियों को इस कार्यक्रम को देखने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि देश भर के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 20,500 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने गरीब और सीमांत किसानों को गुणवत्तापूर्ण इनपुट खरीदने और खेती के लिए अन्य आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए यह योजना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें