बिश्नाह। गांव देओली में गट्टू की चपेट में आने से पूर्व सरपंच के जख्मी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव मजुआ उत्तमी के पूर्व सरपंच विभीषण सिंह उर्फ पिकां क्षेत्र के गांव देओली में मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। अचानक से गट्टू डोर उन्हें दिख गई। उन्होंने बचने के लिए हाथ आगे किया तो बुरी तरह कट गया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से गिरने के चलते वह जख्मी हो गए।
घायल सरपंच ने बताया कि मोटरसाइकिल की स्पीड 30 से 40 की होने के कारण उनकी जान बच गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल पूर्व सरपंच के हाथ और टांगों पर मरहम पट्टी की।