फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र के एक मोहल्ले में आज तक नहीं पहुंची सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के नौशेरा विधानसभा क्षेत्र में एक मोहल्ला ऐसा भी है, जहां आज तक सड़क नहीं पहुंची है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें नौशेरा सब डिवीज़न के लड़ेका पंचायत के खेता बासां मोहल्ला में रहने वाले लोगों को आज भी बरसाती नाले को पैदल पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लड़ोेका पंचायत का खेता बासां मोहल्ला सड़क से काफी दूरी पर स्थित है। यहां काफी घनी आबादी है लेकिन लोगों को आज तक यहां सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग एक बीमार को चारपाई पर लिटाकर कंधे पर उठाकर एक नाले के बीच से गुज़र रहे हैं। स्थानीय लोगो ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि उनके मोहल्ले को आज तक सड़क सुविधा से दूर रखा गया है। उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किल बरसात के मौसम में होती है, क्योंकि बरसाती नालो में जलस्तर बढ़ जाता है और छोटे-छोटे नाले उफान पर आ जाते हैं। ऐसे में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगो को नाला पार करना पड़ता है। लोगो का यह भी कहना है कि इलाके में किसी व्यक्ति का बीमार हो जाना सभी के लिए मुसीबत खड़ी कर देता है। बीमार को चारपाई पर उठाकर नाले के बीच से गुज़रना पड़ता है, ताकि अस्पताल पहुंचाया जा सके।
उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे भी सड़क सुविधा के कारण काफी मुसीबतें झेल रहे हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने विधायक एवं उप मुख्यमंत्री और एलजी प्रशासन से अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्द सड़क की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें