रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के गांव सबांखा में ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बाबा सिद्ध गोरिया नाथ के मठ पर मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं मंदिरों में रंग रोगन भी कर दिया गया है और जिला प्रशासन की और से भी मेले को लेकर सुरक्षा तैयारिया शुरू कर दी गई हैं ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना आए।
विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र में ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बाबा सिद्ध गोरिया नाथ के मठ पर 25 जून दिन वीरवार को भैरवनाथ बाबा का भोग लगाया जाएगा और 28 जून को मेल सजेगा और 29 जून दिन सोमवार को केसरी दंगल का आयोजन किया जिसमें राज्य और बाहरी राज्यों से पहलवान आएंगे और अपना अपना जोश दिखाएंगे। धीरे-धीरे गांव में रौनक बढ़ती नजर आ रही हैं मिठाईयों और झुलें लगने शुरू हो गए हैं , रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरोवर में स्नान कर रहे हैं और मठ पर माथा टेक कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।