फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रामगढ़ में बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ । रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों और अन्य लोगों ने शनिवार दोपहर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हमारे गांव में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। इससे लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गुरमेल सिंह, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार, राकेश कुमार, तेजेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे गांव के लोगों और किसानों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से बिजली दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां से भी आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। शनिवार को गांव के किसान और अन्य लोग सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो गए। गांव के लोगों ने दो से तीन घंटे तक बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दो तीन दिन में सीमावर्ती गांव नंगा, अवताल, कमोर, रंगूर में बिजली की समस्या को ठीक कर दिया जाएगा। इससे लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें