ज्यौड़ियां। गांव ढोकखालसा में स्थित बुआ केसां तथा जंद देवता देव स्थान पर आल इंडिया पावा बिरादरी की तरफ से 22 मार्च को मेल का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी शनिवार को देवस्थान पर बिरादरी के लोगों की तरफ से बैठक का आयोजन कर दी गई।
बैठक के दौरान बिरादरी के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इनमें काली दास पात्र, प्रधान चमन लाल, टिक्कू परगवाल, रवेल चंद, प्यारा राम, मोहन लाल, सूरम चंद, गीता लाल आदि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बिरादरी के लोगों की तरफ से 22 मार्च को होने वाली मेल की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें फैसला लिया गया कि हर बार की तरह इस बार भी बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए बिरादरी के सभी लोग मेल के कार्यक्रम के एक दिन पहले देवस्थान पर इकट्ठे हों ताकि कार्यक्रम का जायजा लिया जाए।