फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मीरां साहिब में गैस सिलिंडर की आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों को राहत

विज्ञापन
सिलिंडर लेने पहुंचे लोग। - फोटो : meeran shaib news
विज्ञापन
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर की कमी की समस्या के बाद अब आपूर्ति बहाल हो गई है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

सिलिंडर लेने आए गिरधारी लाल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलिंडर की कमी ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल बना दी थी। अब स्थानीय गैस वितरकों द्वारा सिलिंडर की नियमित आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे ग्रामीणों के चेहरे खिल गए हैं।
लोगों ने आशा जताई है कि आगे भी नियमित आपूर्ति बनी रहेगी, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। वहीं दूसरी ओर आरएस पुरा कस्बे में शनिवार को भी गैस एजेंसियों के गोदाम के बाहर लोगों की सिलिंडर लेने के लिए लंबी- लंबी लाइनें लगी रहीं। सिलिंडर लेने पहुंचे राम सिंह का कहना है कि गैस बुक कराने के लिए बार-बार काॅल करने पर ओटीपी नहीं मिलने पर दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि जिस उपभोक्ता ने एक माह तक गैस सिलिंडर नहीं भरवाया उसे सिलिंडर का वितरण किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कत से राहत मिल सके।
विज्ञापन


आरएस पुरा तहसील के खाद्य व आपूर्ति अधिकारी रमेश कुमार ने शनिवार को एजेंसियों में में जाकर दस्तावेजों की जांच की। साथ ही घरेलू गैस सिलिंडर प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें