फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खाैड़ में एलओसी के पास मिले अमेरिकी-पाकिस्तानी मुद्रा बंधे गुब्बारे

Tue, 24 Feb 2026 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेखौड़ के गांव गुनारा के पास से मिले गुवारे। पुलिस
विज्ञापन
-गुब्बारों पर पाकिस्तानी मोबाइल नंबर व क्यूआर कोड भी अंकित, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खौड़। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को दो संदिग्ध गुब्बारे मिले। खौड़ तहसील के नीली नाला के पास गुनारा गांव में मिले गुब्बारों के साथ अमेरिकी डॉलर और पाकिस्तानी मुद्रा (पीआरके) के नोट बंधे हुए थे।

पुलिस चौकी प्रभारी मल्ला गोपाल दास शर्मा ने बताया कि इन गुब्बारों पर एक पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और क्यूआर कोड जैसी एक छवि भी मुद्रित है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल मुद्रा की प्रामाणिकता की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह सीमा पार से किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सेना और सुरक्षा बल जम्मू संभाग में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे हैं। सेना की व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) ने पुष्टि की है कि पिछले 20 दिनों के भीतर जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों को मार गिराया गया है। किश्तवाड़, बसंतगढ़ और सुंदरबनी जैसे क्षेत्रों में चलाए गए इन ऑपरेशनों से आतंकी नेटवर्क को गहरा आघात लगा है। सीमा पर गुब्बारों के जरिए संदिग्ध सामग्री का मिलना सुरक्षा बलों के कड़े प्रहार के बीच किसी नई साजिश की ओर इशारा कर रहा है जिसे लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें