फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश ने और बिगाड़ी ज्यौड़ियां-पलांवाला रोड की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पिछले बीस वर्षों से खौड़ उपजिले की तीस पंचायतों के लोग ज्यौड़ियां से लेकर पलांवाला तक की लगभग 17.05 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का सामना कर रहे हैं। पिछले तीन चार दिनों से क्षेत्र में जारी बारिश से सड़क की हालत और भी अधिक खराब हो गई है। सड़क पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बॉर्डर एक्शन कमेटी छंब खौड़ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के अध्यक्ष अमृत भूषण बाबा भारती तथा आल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि छंब विधानसभा क्षेत्र की तीस पंचायतों के लोग पिछले बीस सालों से इस जर्जर सड़क का सामना कर रहे हैंं। क्षेत्र के लोग इस सड़क का चौड़ीकरण करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए कहा कि हमें सिर्फ झूठे आश्वासन दिये या रहे हैं कि सड़क का काम शुरू होने जा रहा है। अब हम से और बर्दाश्त नहीं होगा।
ग्रेफ विभाग, खौड़ प्रशासन और सासंद जुगल किशोर पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें पता चला था कि पलांवाला से लेकर ज्यौड़ियां तक की 17.05 किलोमीटर जर्जर सड़क का चौड़ीकरण का कार्य अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में ही शुरू होने जा रहा है। इस पर डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ मुख्यालय में एक बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंधी ज्ञापन खौड़ प्रशासन को एक दो दिन के भीतर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें