ज्यौड़ियां। बलिदानी राइफलमैन सुनील कुमार के घर तरेवा में शुक्रवार को सेना की यूनिट चार जैकलाई से रिटायर्ड हुये सैनिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बलिदानी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
इस मौके पर रिटायर्ड कैप्टन रोशन लाल, रिटायर्ड मेजर रतन लाल, रिटायर्ड सुबेदार मेजर शाम लाल, मोहम्मद रफीक, घारी लाल, रिटायर्ड सुबेदार जगदेव सिंह चिब, सहित सभी रिटायर्ड सैनिकों ने कहा कि बलिदानी सुनील कुमार की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। बलिदानी के घर पहुंचे रिटायर्ड सैनिकों ने सेना में रहकर बलिदानी सुनील कुमार के साथ बिताए समय को परिजनों के साथ साझा किया। वहीं इस मौके पर रिटायर्ड सैनिकों ने बताया कि बलिदानी सुनील कुमार हमारी यूनिट का बहादुर जवान था।