फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संघर्ष विराम समझौते के बाद घरों को लौटने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
छंब (ज्यौड़ियां)। संघर्ष विराम समझौते की खबर के बाद सीमावर्ती गावों के लोग अपने घरों की ओर लौटना शुरू हो गए। लोगों ने बताया कि संघर्ष विराम समझौते की खबर के बाद उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन

गांव खौड़ कैंप निवासी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने परिवार को लेकर गांव डोरी डगेर में अपने रिश्तेदार के यहां चले गये थे। शाम को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते के बाद घर लौटे हैं। विजय कुमार शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से हमारे देश पर किए जा रहे आतंकी हमले बढ़ते जा रहे थे। इसके चलते पाकिस्तान को सबक सिखाना भी बहुत जरूरी हो गया था।
मनोहर लाल ने बताया कि वह भी अपने बुजुर्ग माता-पिता और बच्चों के साथ अपने घर को छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर चले गए ते। अब घर लौट आए हैं। नवीन सिंह ने बताया कि युद्ध एक नुकसान की सीढ़ी है जिससे बच कर रहना चाहिए लेकिन कुछ लोग ऐसे होते जो बातों से नहीं मानते हैं। उन पर कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें