सांबा। संघर्ष विराम की खबर के बाद लोगों ने कहा कि यह राहत की बात है, लेकिन पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है। स्थानीय निवासी यश शर्मा, रंजीत सिंह, भारत इंदु शर्मा ने कहा कि अब पाकिस्तान को छोड़ना नहीं चाहिए था, ताकि पाकिस्तान दोबारा आतंकी शिविर न बना सके। वहीं, राहत शिविरों में रह रहे लोगों ने भी राहत की सांस ली है। महिला राणो देवी ने कहा कि गोलाबारी बंद होना अच्छा है। वह भी अपने घरों में लौटना चाहते हैं।