ज्यौड़ियां। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर शुक्रवार को एवरग्रीन पब्लिक हाई स्कूल भगवान चक (पलांवाला) में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के छात्रों सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने जोर दिया कि सभी को मातृभाषा डोगरी, संस्कृत और हिंदी में लिखना पढ़ना और बोलना चाहिए। इस विशेष दिन पर रिटायर्ड लेक्चरर जगदेव सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों तथा विधानसभा क्षेत्र के 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इनमें लेक्चरर जसवंत सिंह, कैप्टन कुलदीप सिंह, राजीव सिंह सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत सिंह ने मातृभाषा पर विचार रखे। प्राचार्य, शिक्षक और 300 से अधिक छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल रेखा ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पर भाषण दिया और छात्रों को मातृभाषा के महत्व के बारे में बताया। स्कूल में बहस और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। संवाद