फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में बैठेंगे 31643 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
छह जिले में बनाए केंद्र, जम्मू में सबसे ज्यादा 19439 अभ्यर्थी और 43 केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा रविवार को होगी। इसमें कुल 31643 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए 71 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
जेकेपीएससी ने छह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें जम्मू, श्रीनगर, राजोरी, डोडा, अनंतनाग और बारामुला शामिल हैं। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 19439 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिनके लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं श्रीनगर जिले में 6383 उम्मीदवारों के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसके साथ ही राजोरी में चार परीक्षा केंद्र, डोडा में दो, अनंतनाग में पांच और बारामुला में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि दूरदराज के उम्मीदवारों को जम्मू न आना पड़े। परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए जेकेपीएससी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति किया हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा होगी। बता दें कि पहले यह परीक्षा दिसंबर 2024 में होनी थी। नई सरकार ने आयु सीमा में दो साल की बढ़ोतरी की जिसके चलते परीक्षा को स्थगित किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-
केएएस परीक्षा की तिथि में हो बदलाव
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग की है। 23 फरवरी एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) परीक्षा है, जिसके कारण युवा परेशान है। सदस्याें ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा एएफसीएटी की तैयारी कर रह हैं। एबीवीपी के राज्य सचिव सन्नक श्रीवत्स ने कहा कि युवाओं के पास एक विकल्प बचा है, यहां वो संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा या फिर एएफसीएटी चुने, क्योंकि दोनों एक दिन है। युवाओं की परेशानी को देखते हुए सरकार को चाहिए किपरीक्षा की तिथि में बदलाव करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें