फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच स्वर्णकारों ने पुरानी बुकिंग रद्द की

विज्ञापन
अखनूर स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अखनूर। वैश्विक परिस्थितियों में तेजी से हो रहे बदलाव और बाजार में जारी भारी उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आई तीव्र वृद्धि को देखते हुए स्वर्णकार संघ अखनूर ने तत्काल प्रभाव से नीतिगत बदलावों की घोषणा की है। पुरानी दरों पर की गई सभी बुकिंग को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

अखनूर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संघ के प्रधान पवन वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और सप्लाई चेन में व्यवधान के कारण कीमती धातुओं के दामों में रोजाना असामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इससे स्थानीय ज्वेलरी कारोबार पर गहरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में कारीगरों से लेकर व्यापारियों और ग्राहकों तक सभी प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए व्यापार की स्थिरता बनाए रखने और सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए सख्त निर्णय लेना आवश्यक हो गया है।

अनिल अबरोल ने स्पष्ट किया कि पुरानी दरों पर की गई सभी बुकिंग अब रद्द मानी जाएंगी। हालांकि जिन ग्राहकों ने पहले से एडवांस राशि जमा करवाई है, उन्हें उसी वजन तक पुराने रेट का लाभ दिया जाएगा, जबकि शेष वजन पर वर्तमान बाजार भाव लागू होगा। इसके अलावा नई बुकिंग के लिए कम से कम 85 प्रतिशत अग्रिम भुगतान अनिवार्य किया गया है और इसी आधार पर कीमत अधिकतम 30 दिनों तक ही लॉक रहेगी। उसके बाद दरें बाजार भाव के अनुसार तय होंगी। संघ का कहना है कि ये कदम नुकसान से बचाव, पारदर्शिता बनाए रखने और बाजार में संतुलन कायम रखने के उद्देश्य से उठाए गए हैं। पदाधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की कि वे केवल अधिकृत ज्वेलर्स से ही लेनदेन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


इस दौरान स्वर्णकार संघ अखनूर के प्रधान पवन वर्मा, अनिल अबरोल, डीएन अबरोल, सुभाष वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संघ ने अंत में कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में स्थानीय ज्वेलर्स का सहयोग कर क्षेत्रीय व्यापार को मजबूत बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें